सभी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया को फायदा: मोदी
 

कोपेनहेगन/नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सभी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां न केवल देश के लिए बल्कि मानवता के पांचवें हिस्से के लिए उपलब्धियां हैं, जो दुनिया को सकारात्म तौर पर प्रभावित करती हैं।

कोपेनहेगन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु के क्षेत्र में भारत-डेनमार्क सहयोग पर बात की।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत इस सोच के साथ आगे बढ़ रहा है कि विश्व एक समुदाय है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 1.35 अरब की आबादी का जिक्र करते हुए कहा,' भारत आज जो कुछ भी हासिल कर रहा है, वह न भारत की उपलब्धि है, बल्कि मानवता के पांचवें हिस्से की उपलब्धि है।'
देश में टीकाकरण अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,'ज़रा सोचिए अगर भारत में हर भारतीय तक टीकाकरण नहीं पहुंचा होता तो कल्पना कीजिए कि इसका दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ता।'
श्री मोदी ने कहा,"अगर भारत ने सस्ते, प्रभावी और मेड इन इंडिया टीकों पर काम नहीं किया होता और उत्पादन नहीं बढ़ाया होता, तो दुनिया के कई देशों की स्थिति की कल्पना करें।"
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अपने संबोधन में कहा,'मैं प्रधानमंत्री मोदी का डेनमार्क में स्वागत करते हुए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हैं। मुझें बहुत खुशी है कि आज भारत उनके साथ है। यह दर्शाता है कि हमारे बीच दोस्ती और परिवार कितने मजबूत हैं।'
इसी बीच डेनमार्क की महारानी मार्गरेट द्वितीय ने मंगलवार रात कोपेनहेगन के ऐतिहासिक अमलीनबोर्ग पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें 50 वर्ष का शासन काल पूरा करने पर बधाई दी।
महारानी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए भोजन का भी आयोजन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें हाल के वर्षों में भारत-डेनमार्क संबंधों में बढ़ती गति, विशेष रूप से हरित सामरिक भागीदारी के बारे में जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में डेनमार्क शाही परिवार की भूमिका की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने महारानी को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया,“ डेनमार्क साम्राज्य की महारानी, ​​मार्गरेट II ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने महारानी को उनके शासनकाल की स्वर्ण जयंती के अवसर पर बधाई दी।”

No comments:

Post a Comment

Popular Posts