36 वीं प्रदेश स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता आरंभ
प्रतियोगिता के पहले दिन तैराकों ने दिखाया जोश
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में शनिवार से तीन दिवसीय 36 वीं प्रदेश स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार भटट् ने किया।
प्रतियोगिता का आगाज 200 मीटर मैडली बालक गु्रप 3 से आरभ जिसमें प्रथम व दूसरा स्थान गोरखपुर के हिमांशु सिंह और अजित यादव ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान विध्याचल के शिव कांत निशाद ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम व दूसरा स्थान मेरठ के अमरीश ओर वैश्वनी ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान मुरादाबाद कीआधिया शर्मा ने प्राप्त किया। 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक बालक वर्ग में प्रथम स्थान गोरखपुर के अजित यादव दूसररा लखनऊ के कामश्वर ने प्राप्त किया जबकितीसरा स्थान आचिन्य उपाध्याय ने प्राप्तकिया। बालिकावर्ग में प्रथम व दूसरा स्थान अमरीश जाहन्वी ने प्राप्त किया तीसरा स्थान मुरादाबाद की आधिया ने प्राप्त किया। 100 मीटर फ्री स्टाइलबालक वर्गमें प्रथम स्थान गोरखपुर के अंकुश चौहान,दूसरा स्थान विध्याचल के शिव कांत निशाद ,ओर अनुज निशाद ने प्राप्त किया।बालिका वर्ग में मेरठ की सादिक कौर ओर भुविका चौधरी ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान गोरखपुर की अंजली चौहान ने प्राप्त किया। चार गुणा पचास मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान गोरखपुर दूसरा स्थान मेरठ, तीसरा स्थान लखनऊ ने प्राप्त किया।बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मेरठ, दूसरा व तीसरा स्थान गोरखपुर नेप्राप्त किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के महासचिव रविन कपूर ,आरएसओ जीडी बारिकी ,सचिन त्रिपाठी,संदीप मिश्रा,हिमांशु तिवारी, विनोद कुमारसिंह, गुलाब सिंह रूहेल, स्पोर्टस आफिसर लक्ष्य राज त्यागी,जय प्रकाश यादव,भूपेन्द्र सिंह उपक्रीडाधिकारी ,सचिव जिला तैराकी संघ अशोक सिंह , अप्सरा, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment