प्रदेश की जेलों में अब गूंजेंगे गायत्री मंत्र

 बंदियों को मिलेगी मानसिक शांति

लखनऊ।
प्रदेश के सभी कारागार में अब बंदियों की सेहत के साथ ही मानसिक शांति पर भी काम होगा। प्रदेश की जेलों में अब बंदियों की मानसिक शांति के लिए गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के स्वर गूंजेंगे।
प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बंदियों की बेहतरी के इसका निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जेलों में नियमित प्रार्थना कराई जाए। इस दौरान गायत्री व महामृत्युंजय मंत्र भी सुनाये जाएं। इसके साथ ही मंत्री ने सभी जेलों में प्लास्टिक की बोतल व पालीथिन पर रोक लगाए जाने का निर्देश भी दिया है।
जेल मंत्री प्रजापति ने कहा कि हमारे देश में सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं, सब ईश्वर को मानने वाले हैं। मेरा मानना है कि जहां-जहां कथा-भागवत और मंत्रोच्चारण होता है, वहां वातावरण बदल जाता है।
धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि जेल में कई कैदी पेशेवर होते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो किसी परिस्थितियों के कारण जेल में पहुंच जाते हैं। मेरे मन में था कि ऐसे बहुत से कैदी होंगे जो अनायास घटी घटनाओं के चलते जेल में हैं। मेरी इच्छा है कि ऐसे कैदियों की मनोदशा बदलने के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र बजाया जाये।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts