एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष बने डा. महताब 
मेरठ। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष पर डा. महताब चैहान को नियुक्त किया गया है। यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में 23 कार्यकर्ताओं को अलग-अलग पदों की जिम्मेदारियां दी गई है। 
बता दें कि उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव के बाद राजनैतिक पार्टियां अब अपनी हार का आंकलन करने में लगी है। जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टियांे द्वारा और मजबूत चेहरों को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। इसी के मद्देनजर असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने भी प्रदेश की कार्यकारिणी में बदलाव की सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने नई सूची में मेरठ से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी महताब चैहान को सौंपी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts