आतंकी हमला हुआ तो सीमा लांघने से नहीं हिचकेंगेः राजनाथ सिंह

गुवाहाटी (एजेंसी)।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत सीमा पार से देश को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएगा।
रक्षामंत्री साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के असम स्थित दिग्गजों को सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भी कहा कि अगर देश को बाहर से निशाना बनाया जाता है तो हम सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएंगे। देश की पूर्वी सीमा वर्तमान में पश्चिमी सीमा की तुलना में अधिक शांति और स्थिरता का अनुभव कर रही है। यहां हमारी सीमा मित्र राष्ट्र बांग्लादेश से मिलती हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी सीमा पर भारत जिस तनाव का अनुभव कर रहा है, वह पूर्वी सीमा पर मौजूद नहीं है। इस सीमा पर घुसपैठ की समस्या लगभग खत्म हो गई है। सीमा पर (पूर्वी सीमा में) अब शांति और स्थिरता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार इंडो-चाइना के टकराव के समय मैंने अपने सेना के शौर्य और पराक्रम को देखा। मेरा भरोसा पक्का हो गया है कि दुनिया की कितनी बड़ी ताकत हो वह भारत माता के शीश को झुका नहीं सकती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts