पत्नी से विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी


मेरठ। शनिवार को एक युवक ने पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगा ली। युवक की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। युवक की मौत की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

   बताया गया है कि खरखौदा थाना क्षेत्र के लोहियानगर निवासी चेतन त्यागी (21 साल) पुत्र दयानंद मेरठ के शास्त्री नगर में बैग बनाने का काम करता था। युवक ने पांच माह बिहार निवासी युवती से शादी की थी। युवक का शराब पीने को लेकर आए दिन पत्नी से विवाद होता था। शनिवार को युवक की पत्नी पड़ोस में गई थी। अचानक घर पहुंची तो पता चला की पति का शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि युवक के शराब पीने की लत के कारण उसका अकसर अपनी पत्नी से झगड़ा होता था। शुक्रवार को भी युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। शनिवार को युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खरखौदा पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts