सोना चांदी के दामों में गिरावट, जानिए आज का सराफा भाव 

मेरठ। सोने चांदी के गिरते दामों का असर मेरठ के सर्राफा बाजार में देखने को मिल रहा है। वैसे तो वर्ष की शुरूआत से ही सोने चांदी के दामों में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं। कभी सोना सस्ता तो कभी महंगा हो रहा है। बता दें सोना इस समय अपने अधिकतम दाम से करीब सात हजार रुपए तक सस्ता हो गया। 

आज गुरुवार को सोने की कीमत जारी हुई। जिसमें 22 और 24 कैरेट सोने में गिरावट दर्ज की गई। सोना खरीददारों के पास आज खरीदारी का अच्छा मौका है 22 कैरेट सोने का भाव 150 रुपए की गिरावट के साथ 47,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 24 कैरेट सोने में 300 रुपए गिरावट हुई। जिसके बाद इसके भाव 52,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला है। सोने की कीमतों में इस वक्त भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना इस समय अपने अधिकतम दाम से सात हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts