बढ़ती कीमतों पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

ज्ञानपुर।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देश पर डीजल पेट्रोल और गैस की निरंतर बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया तथा कीमत वृद्धि वापस लेने की मांग की।                              
  कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दूबे राजन के नेतृत्व में पार्टी के जिला कार्यालय से रिक्शा ठेला व घोड़ा गाड़ी पर गैस सिलिंडर व बाइक रखकर मूल्यवृद्धि के खिलाफ यात्रा निकाली जो नगर के दुर्गागंज तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारे बाजी करते हुए डीजल पेट्रोल व गैस के दाम वापस लेने की मांग कर रहे थे।                                          
दुर्गागंज तिराहे पर सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने डीजल पेट्रोल और गैस की कीमत वृद्धि को रोकने में विफल केंद्र की भाजपा सरकार की एक आलोचना की तथा कहा कि महंगाई से आम नागरिक त्राहि त्राहि कर रहा है जबकि सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी से आवागमन से लेकर जरूरत के सभी सामानों की कीमतें निरंतर बढ़ती जा रही है जिससे हर नागरिक पीड़ित है।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव द्वय वसीम अंसारी, करम चंद बिंद, सुरेश चंद्र मिश्र, सत्येन्द्र प्रकाश तिवारी, दीनानाथ दूबे,राजेश्वर दूबे, सुरेश प्रकाश तिवारी, श्री मती संजू कनौजिया, रामश्रृंगर पाठक, जिला दूबे, संजय जायसवाल, लक्ष्मी शंकर चौबे, सुरेश गौतम, शंकर दादा, रमेश दुबे, अवधेश पाठक, श्रीधर मिश्र, सोफियान अहमद, विनोद गुप्ता, त्रिलोकी बिंद, धर्मेन्द्र  बिंद, रमेश बिंद, अवधेश पाठक, रमा शंकर बिंद, गौतम पांडेय, पिंटू पांडेय, धर्मेन्द्र पांडेय, रजनीश पाठक,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts