असम नगर निकाय चुनाव

 भाजपा को प्रचंड बहुमत, कांग्रेस की करारी हार
नई दिल्ली (एजेंसी)।
असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में हुए नगरपालिका बोर्ड चुनावों में भारी जीत दर्ज की। जहां भगवा पार्टी ने 80 नगरपालिका बोर्ड में से 75 में जीत हासिल की, तो वहीं उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने दो बोर्ड जीते। निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो नगरपालिका बोर्डों पर कब्जा किया और विपक्षी कांग्रेस सिर्फ एक बोर्ड जीतने में सफल रही।
80 नगरपालिका बोर्डों के लिए मतदान 6 मार्च को हुआ था। इनमें से 57 वार्डों में निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए थे, जबकि राज्य भर के 920 वार्डों में मतदान हुआ था। भाजपा के 825, कांग्रेस के 706, अगप के 243 और 758 निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ कुल 2532 उम्मीदवार मैदान में थे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता ने कहा, “राज्य के लोगों ने दिखाया है कि वे अब कांग्रेस का भ्रष्टाचार नहीं चाहते हैं और पार्टी को अलविदा कह दिया है।
पिछले साल विधानसभा चुनाव में हार और उसके दो विधायकों के भाजपा में जाने के बाद बुधवार का फैसला कांग्रेस के लिए एक और झटका है। पार्टी इस बार केवल नारायणपुर नगरपालिका बोर्ड जीतने में सफल रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts