बुलंदशहर में पुलिसकर्मी ने सरकारी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

 

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पुलिसकर्मी ने गुरुवार को अपनी सरकारी असलहे से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मुख्य आरक्षी ब्रजवीर (56) पुलिस लाईन की एक गारद में तैनात था। अज्ञात कारणों से उसने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है जबकि खुदकुशी की वजह अभी साफ नहीं हुयी है।

कुमार सिंह ने बताया कि ब्रजवीर पुलिस लाईन स्थित सरकारी आवास में ही रहता था। वह सरकारी राइफल लेकर अपने घर गया था। इसी क्रम में उसने अपने आवास पर गोली मार कर खुदकुशी कर ली। ब्रजवीर मेरठ जिले का मूल निवासी था।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक (अपराध) कमलेश तिवारी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts