अंतराष्ट्रीय  महिला दिवस पर हेल्थ कैंप का आयोजन

1675 महिलाओं ने उठाया  स्वास्थ्य सेवा का लाभ
 मेरठ। महिला दिवस के अवसर पर वीरीना फाउंडेशन के तत्वावधान में शास्त्री नगर के के ब्लॉक में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। इस दौरान 1675 महिलाओं के स्वास्थ्य  की जांच  करने के  बाद परिवार नियोजन समेत अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।



हैल्थ मेले का शुभारंभ वीरीना फाउंडेशन की निदेशक उपासना सिंह ने रिबन काट कर किया। कैंप में  महिलाओं की आंखों की जांच,हड्डियों की जांच, ब्लड  की जांच समेत अन्य जांच की गयी। कैंप में 1675 महिलाओं ने पंजीकरण कराया। इस दौरान महिलाओं  को  सेनेटरी पैड ,दवाइयों को वितरण किया गया। संस्था के निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने बताया उनकी संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार पर कार्य कर रही है। संस्था का मकसद समाज की अधिक से अधिक लड़कियों ,किशोरियों व महिलाओं को उनको मिलने वाले कानून, स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति जागरूक  किया  जा सके। जिसे वह अपने को पुरूषों के समान खडा कर सके। इस मौके पर डा याधवेन्द्र सिंह, अनुज प्रधान, प्रियंका राणा,डा अभिराज राघव,  डा इशी जैन,डा आकाश खोखर,डा कशिश चौधरी, डा रेखा राणा, लखवेन्द्र, माधवेन्द्र सिंह, गौरी शर्मा, जयकांत आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts