भाजपा और गठबंधन का भदोही की दो सीट पर कब्जा

भदोही से हार गए भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी
हारे बाहुबली विधायक विजय मिश्र
प्रभुनाथ शुक्ला
भदोही। भदोही जनपद की तीन सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट ज्ञानपुर पर बाहुबली विधायक विजय मिश्रा अबकी बार पराजित हुए है। यहां समाजवादी पार्टी को पीछे कर निषाद-भाजपा गठबंधन ने कब्जा जमाया। जबकि भदोही से वर्तमान विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी से हार का सामना करना पड़ा है। औराई से भाजपा के वर्तमान विधायक दीनानाथ भास्कर की जीत हुई है।



जनपद भदोही की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा और गठबंधन को दो सीट मिली है। पूर्वांचल की सबसे चर्चित सीट ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बुरी तरह पराजय हुई है। उन्हें सिर्फ 34,770 मत मत मिले हैं। जबकि विजय मिश्रा यहां से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान समय में भी वह विधायक हैं। जिस निषाद पार्टी ने भाजपा से गठबंधन कर यह सीट जीती है उसी निषाद पार्टी से वर्तमान में विजय मिश्रा विधायक हैं। यहां से निषाद-भाजपा गठबंधन के विपुल दुबे की जीत हुई है। विपुल राजनीति के लिए एकदम नया चेहरा हैं। उन्हें 6, 867 मतों से जीत हासिल हुईं है।
भदोही विधानसभा से समाजवादी पार्टी के जाहिद बेग ने 4,536 मतों से जीत हासिल की है। भाजपा के वर्तमान विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी को 95,239 मत मिले हैं जबकि समाजवादी पार्टी को 99,775 वोट मिले।  बहुजन समाज पार्टी के हरि शंकर उर्फ दादा को 40,369 मत मिले हैं। कांग्रेसी उम्मीदवार वसीम अंसारी को 2341 मत से ही संतोष करना पड़ा। भदोही विधानसभा में कुल 2,48597 मत पड़े हैं। भदोही विधानसभा में कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे।
औराई विधानसभा में भाजपा के

वर्तमान विधायक दीनानाथ भाष्कर विजयी हुए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अंजनी सरोज को 1,657 मतों से पराजित किया है। दीनानाथ भाष्कर यहां से लगातार सुरक्षित सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने मीडिया में दिए गए बयान में जानकारी दिया है कि भदोही से समाजवादी पार्टी के जाहिद जमाल बेग,औराई से दीनानाथ भाष्कर ने जीत हासिल किया है जबकि सबसे चर्चित सीट ज्ञानपुर विधानसभा से विपुल दुबे की जीत हुईं की है। उन्होंने कहा है जनपद में मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts