मेरठ सहित इन इलाकों में आने वाले दिनों में 35 पार करेगा पारा  

मेरठ। पश्चिमी उप्र के मेरठ और दिल्ली एनसीआर में इस समय तेजी से तापमान बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान के बीच अब दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार होली पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार जाएगा।

इन दिनों मेरठ में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। इस बदलते मौसम में मेरठ सहित पश्चिमी उप्र का तापमान भी बढ़ रहा है। उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान में वृद्धि से दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ ही तापमान में भी काफी बढ़ोतरी होगी। होली तक उत्तरी भारत के अधिकांश जिलों का तापमान 35 के पार तक पहुंच जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम के साफ होने और तेज धूप निकलने की वजह से लोगों पर अब गर्मी का असर दिखाई देने लगा है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts