सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट----

नाले में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

सरधना (मेरठ) नगर के मोहल्ला घोसियान में घर के बाहर खेलते समय नाले में गिरने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे रिदान की मौत हो गई। लापता होने के 4 घंटे बाद नाले में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया । 

गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला घोसियान में रहने वाले सोनू पुत्र हाजी बशीर का 3 वर्षीय पुत्र रिदान घर के अंदर से खेलता खेलता बाहर आया और कुछ ही देर में लापता हो गया। जिसकी तलाश नगर में चारों ओर शुरू की गई लेकिन मासूम का पता नहीं चला । तभी किसी के कहने पर मासूम रिदान के ताऊ ने नाले में बच्चे को तलाश किया तो बच्चा मृत अवस्था में नाले के अंदर से मिला । मासूम की मौत पर जहां परिजनों में कोहराम मच गया वही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।  बताया गया है कि मृतक रिदान तीन बहनों का अकेला भाई था। पूरे मोहल्ले में निदान को सब बहुत प्यार करते थे। रिदान की मौत से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। वही परिजनों को सांत्वना देने के लिए नगर के प्रत्येक क्षेत्र से लोग परिजनों से मिलने पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के रहने वाले सभी लोगों ने खुले नाले पर रेलिंग या दीवार ना लगाए जाने को लेकर नगर पालिका को कोसते हुए गंभीर आरोप लगाए । उन्होंने कहा कि नगरपालिका की  लापरवाही से एक मासूम दुनिया से विदा हो गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खुले नाले नगर में लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं आए दिन इन नालों में कई पशु गिरकर मर चुके हैं कई लोग इन में गिरने से बाल-बाल बचे हैं। लोगों ने नगर के बीच के होकर गुजर रहे नालों को कवर कराने या उन पर जाल लगवाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts