सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट ------
सलावा में दलित समाज के तीन लोगों पर हमला,एक की हालत गंभीर
वोट डालने का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट
पीड़ितों की तहरीर के बाद पुलिस मामले की जाँच में जुटी
सरधना (मेरठ) सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में दलित समाज के लोगों का आरोप है कि गांव के दबंग लोगों द्धारा उन्हें मतदान करने से रोका गया विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी। सलावा गांव सुबह करीब 10 बजे वोटिंग के बूथ पर जा रहे दलित समाज के दो सगे भाइयों को वोट डालने से रोकने के लिए मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं दोपहर बाद दो बजे एक और दलित पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पहली तहरीर प्रदीप पुत्र धर्मवीर की ओर से दी गई है। जिसमें बताया गया कि वह अपने भाई नन्दू के सााि वोट डालने जा रहा था। तभी गांव के ही कुलदीप, देवपाल, अवनेश व उसके पिता खचेडू, ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए वोट की पर्ची मांगी, और कहा कि हम खुद वोट डाल देंगे। आरोप है कि पर्ची देने से मना करने पर इन लोगों ने दोनों भाइयों को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दूसरी तहरीर विकास पुत्र सुन्दर लाल की ओर से दी गई है। जिसमें कहा गया कि बूथ पर कुलदीप, बबलू, अंकुश, जोनी आदि ने पूछा वोट कहां देगा, जवाब दिया कि मेरी जहां मर्जी होगी, वहां दूंगा। इस पर नामजदों ने सुन्दर लाल को जान से मारने की नीयत से उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुन्दर लाल का पैर भी टूटा हुआ बताया गया है। इन दोनों तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए जांच शुरू की है।
No comments:
Post a Comment