मतदान में धांधली का आरोप


किठौर
। किठौर विधानसभा क्षेत्र के राली चौहान मे बूथ संख्य 242 पर धांधली कर अवैध वोट डालने का आरोप लगाया गया है। 38 वर्षीय मतदाता अरुण कुमार का आरोप है कि उसका वोट पहले से ही डाल दिया गया! जब वह मतदान करने के लिय मतदान स्थल पहुचा तो उसको वोट नहीं डालने दिया गया! उसने कारण पूछा तो ड्यूटी पर तैनात आरओ अरुण कुमार ने बताया कि उसका वोट आर्मी श्रेणी में है जो बैलेट पेपर द्वारा डाला जा चुका है। मतदाता ने खुद को इस श्रेणी से बाहर बताया लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई और बूथ स्थल से धमका कर भगा दिया गया।

 पीड़ित ने इसकी शिकायत एसडीएम से फोन द्वारा की और लिखत जवाब मंगा! लेकिन एसडीएम ने लिखित जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। मतदाता अरुण कुमार का कहना है कि वह मजदूरी करता है और आर्मी से उसका कोई लेना देना नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts