मोदी नेचुरल्स लिमिटेड ने ओलीव किचन के तहत पास्ता रेंज लॉन्च की


मेरठ
: एफएमसीजी आर्गेनाईजेशन मोदी नेचुरल्स लिमिटेड, जो अपने खाद्य तेल ब्रांड ओलीव के लिए जानी जाती है, ने हाल ही में अपने हेल्दी फ़ूड ब्रांड, ओलीव किचन के तहत एक पास्ता रेंज लॉन्च की। यह ब्रांड के तहत दूसरी प्रोडक्ट रेंज है, जिसे पिछले साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया गया था। 

इस लॉन्च के अवसर पर, मोदी नेचुरल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, अक्षय मोदी ने कहा, “हमारी रणनीति स्वास्थ्य, स्वाद और सुविधा इन तीनों वैक्टरों को फैलाने के लिए खाद्य श्रेणी में उत्पादों का एक व्यापक पोर्टफोलियो उपलब्ध करवाने की है। यह अपनी श्रेणी में सेंटर ऑफ प्लेट उत्पादों के एक बड़े हिस्से को उपलब्ध करवाने के हमारे मिशन के साथ जुड़ा हुआ है और हम इस क्षेत्र में और अधिक प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे। हमारी योजना स्केलेबिलिटी के लिए उच्च क्षमता वाली श्रेणियों में विस्तार करने की है।"

महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान भारतीय घरों के किचन में खाने को लेकर अलग-अलग तरह के प्रयोग किए गए। इस उपयुक्त समय को देखते हुए, मोदी नेचुरल्स ने कांतार वर्ल्डपैनल के साथ एक अध्ययन किया जिसमें स्वास्थ्यवर्धक भोजन और कम समय में जागरूक होकर खाना बनाने को लेकर लोगों में बढ़ती रूचि के बारे में जानकारी दी गई। इसने आरटीई और आरटीसी श्रेणियों में विस्तार के विचार को जन्म दिया और कंपनी के लिए इस सेगमेंट में प्रवेश करने का मार्ग प्रशस्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts