मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अधिकारियों ने ली राहत की सांस



सरधना (मेरठ) विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान सरधना क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदाताओं में मतदान के लिए उत्साह नजर आया। यही वजह रही कि सरधना क्षेत्र में शाम 6 बजे तक लगभग 65.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले वर्ष-2012 के विधानसभा चुनाव में 64.24 और वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में 65.85 फीसदी मतदान हुआ था। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों और गांवों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगनी शुरू हो गई। वहीं नगर के इलाकों में पूर्वाह्न 9 बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी।  गुरुवार को हुए मतदान में सुबह 7 से 9 बजे तक 9 प्रतिशत, 11 बजे तक17 प्रतिशत, 1 बजे तक 33 प्रतिशत, 3 बजे तक  4650 प्रतिशत, 5 बजे तक 59.84, प्रतिशत, मतदान हुआ। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन के आधिकारी दिनभर राउंड पर रहे। मतदान केंद्रों पर बीएसएफ के जवानों ने मुतैदी दिखाई। मतदान केंद्रों के बाहर कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था भी की गई थी चुनाव शान्तिपूर्ण संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की साँस ली। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts