भाजपा किसानों को देगी फ्री में बिजली:- मौर्य
मेरठ । सिवालखास विधानसभा के कैंथवाडी गांव स्थित वीरमत पब्लिक स्कूल में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह 2017 में कमल को खिलाया था। उसी तरह इस बार भी 2022 में कमल को फिर से खिला कर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि आज जारी किये गए घोषणापत्र में किसानों को फ्री बिजली देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहते हुए सबका साथ सबका विकास किया गया है। जबकि, सपा सरकार में केवल दंगे और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। कहा कि सपा सरकार में भर्ती आयोग भ्रष्टाचार आयोग बनकर रह जाता है। उन्होंने कहा कि बागपत संसदीय क्षेत्र में गठबंधन का खाता भी नहीं खुल रहा है। जबकि समाजवादी के प्रदेश में सरकार बनाने के मुंगेरी लाल के सपने देख रही है।
No comments:
Post a Comment