अखिलेश राज में कपड़े सुखाने के काम आते थे बिजली के तार

  केंद्रीय मंत्री अनुराग  ठाकुर ने प्रेस  कान्फ्रेंस के माध्यम से  लोक कल्याण संकल्प पत्र के बारे में  दी जानकारी
 मेरठ। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को होटल हारमनी इन मे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा द्वारा जारी किए गए लोक कल्याण संकल्प पत्र के बारे में बताया। अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि सपा के कार्यकाल में बिजली के तार कपड़े सुखाने के काम आते थे। जिस सरकार में बिजली तक नहीं आती थी वह लोगों को कहां से मुफ्त बिजली देंगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र के वक्त ना तो मुलायम सिंह साथ रहे और ना ही उनकी भाभी। जिसके साथ ना पिता है और ना भाभी, उसके साथ प्रदेश की जनता कहां होगी।
अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी द्वारा अखिलेश के लिए वोट मांगने के सवाल पर कह कि वह पश्चिमी बंगाल में गुंडाराज का बड़ा चेहरा हैं। ममता बनर्जी के कार्यकाल में हर चौथे दिन दंगे हो रहे हैं। सपा कार्यकाल में भी दंगे होते थे। गुंडाराज के दोनों बड़े चेहरे एक साथ मिल गए हैं। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया यह सब जाति और धर्म के नाम पर वोट मांग कर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। राज ठाकुर ने कहा कांग्रेस, सपा के बाद दंगा कराने में केवल ममता बनर्जी का नाम आता है।अनुराग ठाकुर ने जयंत चौधरी पर भी हमला किया। अनुराग ठाकुर ने कहा छोटे चौधरी अजित सिंह के बयान निकाल लीजिए। वह हमेशा कहते थे जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमे सबसे बड़ा गुंडा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सब अजित सिंह कहते थे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त राज्य बनाया है। मेरठ में अब हर तरह की कटाई बंद हो गई है। ये कटाई आगे भी नहीं होने दी जाएगी। उनका इशारा गाड़ी कटान और पशु कटान की ओर था। उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का डंडा इसी तरह से चलता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts