हथियार बंद बदमाशोंं ने शिवसेना नेता के घर पर किया हमला ,पिता पुत्र घायल
मेरठ । थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के बीती रात शताब्दी नगर सेक्टर 4 सी निवासी कमल प्रजापति शिवसेना के जिला महासचिव के घर पर दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन हथियारों से लैस बदमाशो ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट जिसमें पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के परिजनो ने थाने पहुँच कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। एसपी विनीत भटनागर का कहना है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। हर एंगल से जांच पडताल की जा रही है।

No comments:
Post a Comment