अनिश्चिता को मापने के लिए फजी लॉजिक सिस्टम का है उपयोग: प्रो0 ऑस्कर केस्टिलो
. सात दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
मेरठ । चौधरी चरण विवि के गणित विभाग के तत्वावधान में सात दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को आरंभ हो गया। मैक्सिकों से प्रो. ऑस्कर केस्टिलो ने बतौर अतिथि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने टाइप.1 व टाइप.2 फजी लोजिक सेट पर भी प्रकाश डाला। फजी शब्द उन चीजों को संदर्भित करता है जो स्पष्ट नहीं हैं या अस्पष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि वास्तविक दुनिया में कई बार हम एक ऐसी स्थिति का सामना करते हैं जब हम यह निर्धारित नहीं कर सकते हैं कि कौनसी अवस्था सही है या गलत, वहां पर फजी लॉजिक तर्क के लिए बहुत मूल्यवान लचीलापन प्रदान करता है। इस तरह हम किसी भी स्थिति की अशुद्धियों और अनिश्चितताओं पर विचार कर सकते हैं। लेकिन फ़ज़ी सिस्टम में, पूर्ण सत्य और पूर्ण झूठे मूल्य के लिए कोई तर्क नहीं है। लेकिन फजी लॉजिक मेंए मध्यवर्ती वैल्यू भी मौजूद है जो आंशिक रूप से सच है और आंशिक रूप से गलत है।
फजी लॉजिक मानक तर्क का एक सामान्यीकरण है, जिसमें एक अवधारणा 0.0 और 1.0 के बीच कहीं भी सत्य की डिग्री का अधिकारी हो सकती है। स्टैंडर्ड तर्क केवल उन अवधारणाओं पर लागू होता है जो पूरी तरह से सही हैं सत्य 1.० की डिग्री या पूरी तरह से गलत ;0.0 डिग्री वाले।
फजी लॉजिक का उपयोग स्वाभाविक रूप से अस्पष्ट अवधारणाओं के बारे में तर्क के लिए किया जाता है। इसके बाद बी आर अम्बेड़कर विश्वविद्यालय, आगरा के कम्प्यूटर साईन्स के विभागाध्यक्ष प्रो.एम. पी. सिंह ने सोफ्ट कम्प्यूटिगं टैक्नीकस: टूल्स एण्ड मशीन लर्निग पर लैक्चर दिया। उन्होने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निग तथा न्यूरल नैटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। अगले सत्र में प्रो. सुरेश कुमार,मानव रचना इन्टरनेशनल इंस्टिट्यूट, फरीदाबाद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विचार रखे उन्होने गणित कम्प्यूटर तथा विभिन्न प्रोग्रामिग लेन्गवेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ रीमा सिंह तथा नितेश कुमार ने तकनीकी सत्रों का संचालन किया। इसके बाद वर्कशॉप के संयोजक प्रो. मुकेश कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रत्येक सत्र के फीडबैक तथा सत्र से सम्बन्धित विषय में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिभागियों को निर्देशित किया। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के गणित विभाग में आज से सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रो. शिवराज सिंह ने स्वागत भाषण दिया तथा प्रो. मुकेश कुमार शर्मा ने कार्यशाला.प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी।
प्रति कुलपति प्रो वाई विमला, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डीन फेक्ल्टी ऑफ साइंसए प्रो.मृदुल कुमार गुप्ता ने वर्कशॉप के महत्व पर प्रकाश डाला।

No comments:
Post a Comment