थाने में अंदर चला घंटो तक फैमिली ड्रामा 



रिश्ते के बाद लड़की पक्ष ने किया शादी से इंकार के बाद हुआ  हंगामा

मेरठ। मवाना थाना में बीती रात शादी को  लेकर घंटो तक फे मिली डा्रमा चलता रहा। पुलिस घंटो तक दोनो पक्षों को  बैठाकर सुलह कराने का प्रयास किया। बात न बनने में रिश्ते की डोर टूट गयी। पिता ने लडकी पक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए  कार्रवाई की मांग  की है। 

गांव निलोहा निवासी सुमित का दिल्ली के तेलावाड़ा शाहदरा निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पर दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। आरोप है कि शुक्रवार को लड़की की मां और उसकी बहन गांव निलोहा पहुंचे और शादी से इंकार करने लगे। लड़की भी साथ आई थी। लड़के वालों ने लड़की से पूछा तो उसने कहा कि वह शादी के लिए तैयार है पर मां इनकार कर रही है। इसके बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। मामले की सूचना लड़के पक्ष ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने पर भी दोनों पक्षों के बीच घंटों फैमिली ड्रामा चला। देर रात पुलिस ने लड़का पक्ष को घर वापस लौटा दिया और लड़की को उसकी मां के साथ दिल्ली भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts