मुख्यमंत्री ने सपा सांसद शफीकुरर्हमान बर्क पर बोला हमला

तालिबानी मानसिकता वालों के लिए तैयार है बाबा का बुलडोजरः सीएम योगी

सम्भल।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम चंदौसी के एसएम कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान संभल के सांसद डॉक्टर शफीकुरर्हमान बर्क को निशाने पर लिया। कहा कि बर्क की मानसिकता तालिबानी है। ऐसे लोगों के लिए प्रदेश सरकार का बुलडोजर हमेशा तैयार रहेगा।
उन्होंने चंदौसी को मिनी वृंदावन की नगरी बताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान बेहतर काम हुए। अब जनता खुद तय करे कि सपा, बसपा का शासन बेहतर था या भाजपा का। माफिया के लिए भाजपा की सरकार में जेल ही एक जगह होती है।
कोरोना काल में किए गए कामों को उल्लेखित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वैक्सीन लगी तो विपक्षियों ने बोला भाजपा की वैक्सीन है। भाजपा की ही इस वैक्सीन ने करोड़ों लोगों की जान बचा दी। पहली व दूसरी लहर में प्रदेश में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। जबकि तीसरी लहर कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि पहले दंगे होते थे अब कांंवड़ यात्रा में फूल बरसते हैं।
 यह अंतर भाजपा ही दे सकती है। संभल में सत्ता प्रायोजित गुंडागर्दी को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों से हमारी सरकार सख्ती से निपट रही है। दंगा करने वालों से इतनी वसूली होगी कि उनकी कई पुश्तेंं भी सरकारी राजस्व की भरपाई नहीं कर पाएंगी। चौराहों पर उनकी फोटो लगेगी।
कोरोना की जांच फ्री में हुई, फ्री में उपचार हुआ और फ्री में वैक्सीन लगी। यह देश की लड़ाई है वैक्सीन देकर हमने कोरोना जैसी महामारी को समाप्त करने का हरसंभव प्रयास किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts