उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद ,10 मार्च को खुलेगी किस्तम
शाम छ बजे तक मेरठ में 65.39 प्रतिशत मतदान
सबसे अधिक पोलिंग किठौर विधानसभा में 70.13 प्रतिशत
मेरठ। मेरठ जिले में सातों विधानसभा का चुनाव कडी सुरक्षा की के बीच सम्पन्न हो गया। सुबह के समय मतदान काफी धीमा रहा। लेकिन दोपहर केबाद मतदातन में तेजी आयी। शाम छ बजे तक 65.39 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान किठौर विधानसभा में 70.13 प्रतिशत हुआ। मेरठ कैंट में 61.08 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुबह सात बजे से सातों विधान सभा में मतदान आरंभ हुआ। सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हुआ।11 बजे तक 17 प्रतिशत वोट पडो । दोपहर एक बजे तक 34 प्रतिशत तक वोट पडे। एक बजे के बाद मतदान केन्द्रों पर मताधिकार का प्रयोग करने का प्रतिशत तेजी से बढा। तीन बजे तक सातो विधानसभा की सीटों पर 48.21 प्रतिशत तक वोट पडे। शाम पांच बजे तक 55.70 प्रतिशत तक वोट पड चुके थे। इस दौरान कुछ छिटपुट घटनाए भी हुई । जिसे मौके पर अलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामलों को शांत कराया। मताधिकार का प्रयोग करने में युवा आगे नजर आये। बुर्का व पर्दे वाली महिलाओं ने अपने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 110 साल की बुर्जग महिला ने अपने लोकतंत्र के लिये अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 6 बजे तक मतदान समाप्त होने पर जिले का वोट प्रतिशत 65.39 प्रतिशत रहा। सबसे अधिक मतदान किठौर विधान सभा व सबसे कम मतदान कैंट विधान सभा सीट पर हुआ।
मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम मशीनें खराब होने से हंगामा हुआ। लेकिन तत्काल ईवीएम को दुरूस्त किया गया। डीएम के बालाजी व एसएसपी लगातार मतदान केन्द्रों को निरीक्षण करते रहे।
शाम 6 बजे तक ये रही पोलिंग की स्थिति
43 सिवाल खास 69 प्रतिशत, 44 -सरधना 63.90 प्रतिशत, 45 हस्तिनापुर 65 प्रतिशत, 46 किठौर 70.13 प्रतिशत , 47 मेरठ कैंट 61.08 प्रतिशत , 48 मेरठ शहर 65.73 प्रतिशत,49 मेरठ दक्षिण 62.90 प्रतिशत रहा। कुल मिलाकर शाम पांच बजे तक वोट डलने का प्रतिशत 65.39 प्रशित रहा।
उम्मीदवारों के छूटे पसीने
सुबह के समय वोटरों के कम निकलने के कारण चुनाव मैदान में उतरे उम्मीावरों केपसीने छूटते नजर आये। प्रशासन की ओर से वाहनों पर लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग करने केलिये एनाऊसमेंट किया जाता रहा ।
विकास के नाम पर दिया वोट
मतदान केन्द्र पर पहुंचे मतदाताओं में अधिकतर का यह कहना था उन्होने जाति धर्म के नाम के बजाय विकास के नाम पर दलों केा वोट किया। युवतियों ने भी विकास के नाम पर वोट किया।

No comments:
Post a Comment