प्रथम चरण की वोटिंग के बीच सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री

ब्याज सहित लौटाऊंगा आपका प्यारः पीएम मोदी
 विपक्ष पर बोला जमकर हमला

सहारनपुर।सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में परिवारवाद चलता था लेकिन, भाजपा की सरकार में विकास के साथ-साथ परिवारवाद भी खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार में कानून व्यवस्था ठीक हुई है।
पीएम मोदी ने सहारनपुर की जनता से पूछा कि आम आदमी को सुरक्षा मिलनी चाहिए की नहीं। पीएम मोदी ने जनता का उत्साह देखकर कहा कि मैं आपका प्यार ब्याज सहित लौटाऊंगा। उन्होंने कहा कि 2014 पहले जिले की कोई सूझबूझ लेने वाला नहीं था। लेकिन भाजपा की सरकार बनने पर यहां का विकास हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए घर बनाने की योजना चलाती है। उन्होंने कहा किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ परिवारवाद का भला चाहते है। प्रधानमंत्री ने कहा हमने किसानों के खाते में सीधे पैसे भेजे हैं। उन्होंने कहा भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करके दिखाती है। पीएम मोदी ने कहा यूपी में सिर्फ कानून व्यवस्था का राज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई मुस्लिम महिलाओं पर हमला नहीं कर सके, इसके लिए योगी जी की सरकार बहुत जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts