आईआईएमटी विश्वविद्यालय में पुरातन छात्रों ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की एल्युमनी कनेक्ट की श्रृंखला में आदित्य सुजल, निधि शर्मा, चंदन सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। निधि शर्मा ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय से 2015-17 में एमबीए, आदित्य सुजल ने 2008-11 में बीबीए और चंदन सिंह में 2010-14 में बीएचएमसीटी किया है।
छात्रों को संबोधित करते हुए इन पुरातन छात्र ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय में मौजूद सुविधाओं के उपयोग की सार्थकता बताई। कुछ मिथ्यों जैसे मार्केटिंग क्षेत्र लड़कियों के लिए नहीं है जैसे मिथ्यों का खंडन करते हुए विभिन्न कार्य प्रणाली व कार्य क्षेत्र की विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुरातन विद्यार्थियों के छात्राओं के कम्युनिकेशन स्किल और इमोशनल इंटेलिजेंस के कारण मार्केटिंग के क्षेत्र में भी उपयोगिता की जानकारी दी। गौरतलब है कि इन तीनों पुरातन छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ था और इसी नींव के आधार पर उनका करियर आज इस मुकाम तक पहुंचा है।
आदित्य सुजल पिछले 11 वर्ष से एल एंड टी में मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे हैं। वही निधि शर्मा यूनाइटेड साॅफ्टवेयर ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर और चंदन सिंह डीएमएआरटी रतनगीरी में ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। तीनों पुरातन छात्रों ने वर्तमान छात्रों को प्लेसमेंट का ऑफर भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन एमडी की छात्रा प्रज्ञा भाटी ने किया। कुलाधिपति  योगेश मोहन गुप्ता व कुलपति डाॅ दीपा शर्मा के मार्गदर्शन में  पूजा शर्मा, शीना अग्रवाल ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। डाॅक्टर आफताब अहमद, संदीप सिंह व डाॅ निर्भय ने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की। शिवांगी राघव का टेक्निकल सपोर्ट रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts