प्रधानमंत्री ने कासगंज में रैली को किया संबोधित
माफिया राज में विकास संभव नहींः पीएम मोदी
कासगंज।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करने का मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कासगंज के पटियाली में चुनावी सभा को संबोधित करने से पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय का नमन किया।
पीएम मोदी ने कहा कि जहां डर माफिया राज होता है, वहां विकास संभव नहीं होता है। कानून व्यवस्था स्थापित करना छोटी बात नहीं है। मैं लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा। कानून व्यवस्था के लिए कितनी मेहनत करननी पड़ती है, सजग रहना पड़ता है। ये मैंने देखा है। साथियों आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है। दीन-हीन के जीवन को बेहतर बनाने का उन्होंने प्रयास किया। उन्हें श्रद्धांजलि। जब कासगंज आया हूं,तो बाबू जी की याद आना स्वाभाविक है। कल्याण सिंह का मेरे जीवन में बहुत योगदान रहा। उनका कासगंज से कितना साथ रहा। उनकी प्रेरणा से भाजपा निरंतर गरीबों की, पिछड़ों की सेवा कर रही है। साथियों कल यूपी में पहले चरण का मतदान पूरा हुआ है। लोगों ने भारी संख्या में घरों से निकलकर यूपी को सुरक्षित रखने के लिए विकास के लिए कमल को वोट दिया है। हमारी बहन बेटियों ने जमकर मतदान किया है। पहले चरण में भाजपा का परचम लहर रहा है। दोपहर के बाद जिनन नेताओं के इंटरव्यू आए हैं, उनका चेहरा लटका है।
पीएम ने कहा कि मैं यूपी के लोगों को सावधान करना चाहता हूं। परिवार वादी लोग इस समय बौखलाए हैं। ठान कर बैठे हैं, गरीब के लिए चल रही सारी योजनाओं को बंद कर देंगे। उन्हें लगा ये योजना चालू रही तो लोग योगी और मोदी के गीत गाएंगे। आप चाहते हैं योजनाएं चालू रहें, गरीब के घर चूल्हा जले। इस क्षेत्र के गांवों को इन लोगों ने बेसहारा छोड़ दिया है। उन्हें डबल इंजन की सरकारने पुुल दिए हैं, सड़क दी हैं। गन्ना, आलू, अमरूद आम उगाने वाले छोटे किसान नई आशा का अनुभव कर रहे हैं। फूड प्रोसेसिंग के उद्योग लगाने को मदद दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश का नागरिक इस बात पर गर्व करेगा कि कई दशकों से सरकारों पर आरोप लगे, लेकिन आपके पास ऐसा सीएम है, विरोधी भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की हिम्मत नहीं कर पाए। आज आपके पास ऐसा मुख्यमंत्री है जिस पर विरोधियों ने भी कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की कोशिश नहीं की है। यहां पहले जो मुख्यमंत्री रहे हैं, उन पर कैसे-कैसे आरोप हैं, ये यूपी के लोग अच्छे से जानते हैं।
गरीब का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को इतना भारी समर्थन दे रहे हैं। आपने पांच साल तक डबल इंजन की सरकार का काम देखा है। आपने हमें परखा है। गरीब का विकास हो, मूलभूत सुविधाएं मिलें, इसे हमने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इन परिवारवादियों ने अपना घर और तिजोरी भरी। गरीब की चिंता नहीं की। गरीब का जीवन आसान बने, ये न पहले चाहते थे और न ही आज चाहते हैं।
हमने साफ किया माफियावादः सीएम योगी
पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच संभाल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अपनी सरकार के काम को गिनाने के साथ विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मतदान में जमकर वोटिंग कर जनता ने हमारे काम का समर्थन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने पांच वर्ष में विकास के काम को बिना भेदभाव किया। सरकार के एक हाथ में विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ में बुल्डोजर का लीवर है। हमने प्रदेश में कोरोना को हमने नियंत्रित कर लिया है। पीएम मोदी ने फ्री टेस्ट, फ्री इलाज, फ्री वैक्सीन दी, जिसको हमने जन-जन तक पहुंचाया। कोरोना वैक्सीन ने सभी की जान बचाई है। वैक्सीन पर विपक्ष ने भ्रम फैलाया था। महीने में दो बार राशन दिया जा रहा है। बीजेपी सरकार में सभी को सुरक्षा मिली है। पांच वर्ष से पहले बदायूं में माफिया हावी थे। पांच साल पहले पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। आज माफिया बदायूं से गायब हो गए हैं। माफिया-अपराधी जेल में या प्रदेश से बाहर हैं।

No comments:
Post a Comment