गांवों में जनसंपर्क करने के साथ मतस्य व्यापारियों का जाना दर्द 

  मेरठ । सोमवार को कैंट  विधानसभा क्षेत्र बसपा के प्रत्याशी ने  रासना गांव, गंगानगर बक्सरआदि क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क की शुरूआत संविधान निर्माता व दलितों के मसीहा डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। उसके पश्चात अतुल शर्मा के आवास पर उनसे भेंट कर चुनावी रणनीति तैयार की। 

 अमित  शर्मा ने  दिल्ली रोड स्थित महताब ,भूसा मंडी  मतस्य के व्यापारियों व से मुलाकात की। व्यापारियों से उनका कुशल क्षेम जाना। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में व्यापार करना मुश्किल हो गया है जिसके निस्तारण के लिए विचार विमर्श किया गया।

 इस दौरान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, अशोक शर्मा, अजय शर्मा, रोहित शर्मा, अर्जुन शर्मा,पंकज जनेजा, सुरेंद्र शर्मा, दीपक गांधी, मयंक जैन, अतुल शर्मा, राजू  आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts