दिनेश खटीक की मुश्किल बढी 

 टक्कर देंगे पूर्व विधायक गोपाल काली उनका बेटा 

 मेरठ।  हस्तिनाुपर विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा चुनाव पूरी तरह रोमांचकारी होने जा रहा  है।  टिकट न मिलने से खिन्नाए पूर्व विधायक गोपाल काली व उनके बेटे ने दिनेश खटीक को  चोट पहुचानें के लिये निर्दलीय चुनाव लडने का फैसला किया है। दोनो ने नामांकन पत्र ले लिया है। इस तरह अब दिनेश खटीक की दूसरी विधानसभा पहुंचनी की दूसरी पारी लडखडाती दिखाई दे रही है। 

  बता दें हस्तिनापुर सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक गोपाल काली की प्रबल दावेदारी थी। लेकिन अंतिम क्षणों में उनका टिकट काट कर सिटिंग विधायक दिनेश खटीक को दे दिया गया। जिनका पहले ही क्षेत्र  में काफी विरोध था। टिकट कटने से गोपाल ने दिनेश खटीक के खिलाफ मोर्चा खेाल दिया है। फेस बुक ,टिवटर,इस्ट्राग्राम आदि पर दिनेश खटीक के खिलाफ पुराने विवादों को बखान कर रहेहै। अब इससे आगे बढकर उन्होंने व उनके बेटे अर्जुन काली निर्दलीय सीट से चुनाव लडने का फैसला कर लिया है। पिता-पुत्र ने नामांकन पत्र को खरीद लिया है। पिता पुत्र के चुनाव मैदान में उतरने से दिनेश खटीक की अब आसान नहीं रह गयी है। दूसरी ओर सपा से योगेश वर्मा के मैदान में उतरने के बाद चुनाव पूरी तरह रोमांचकारी हो गया  है। योगेश वर्मा की अपने क्षेत्र मे अच्छी पक ड है। अनुसूचित जाति के इस बार वोट पर उनका अच्छा  खासा प्रभाव है। इस तरह वर्तमान विधायक को दूसरी बार विधानसभा मे पहुंचने केलिये नाकों के चने चबाने पड सकते  है।  इस बात का पता तो १० मार्च को पता चल पाएगा। गोपाल काली व उनका पुत्र अर्जुन उन्हें कितना नुकसान पहुंचाते है। लेकिन यह तय है।  दिनेश खटीक की धडकने तेजी से बढनी शुरू हो गयी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts