अस्पताल में भर्ती, हाल जानने पहुंचे चौधरी जयंत सिंह
मुजफ्फरनगर।भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत गुरुवार को फिसलकर गिरने के कारण घायल हो गए। उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत गुरुवार को नहाने के दौरान बाथरूम में फिसलकर गिर गए। हादसे में उनके कंधे में गंभीर चोट लगी है। परिजन उन्हें लेकर मेरठ के नर्सिग होम पहुंचे और उपचार कराया।
जानकारी मिलते ही रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह भी अस्पताल में हाल जानने के लिए पहुंचे। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि फिसलकर गिर जाने की वजह से कंधे में गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों को कहना है फिलहाल वह स्वस्थ हैं, उपयुक्त उपचार दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts