अखिलेश यादव ने लिया 'अन्न संकल्प'

 कहा- किसानों को कुचलने वालों को करेंगे सत्ता से बेदखल


लखनऊ
।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया है कि सपा की सरकार बनी तो  सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू की जाएगी। गन्ने का 15 दिन में भुगतान होगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए फार्मर्स रिवाल्विंग फंड (एफआरएफ) बनाया जाएगा। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर खीरी से आए किसानों के साथ अन्न संकल्प लिया। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा को हटाने के लिए अन्न संकल्प लें।
सोमवार को पार्टी कार्यालय में लखीमपुर खीरी की घटना में घायल होने वाले किसान नेता तेजिंदर सिंह बिर्क का परिचय कराते हुए बताया कि उन पर भी जीप चढ़ाई गई थी। जानकारी मिलते ही सपा नेताओं को भेजा। डॉक्टर से बात कर जरूरत पड़ने पर रेफर करने की मांग की। सभी के संयुक्त प्रयास से वे ठीक हो गए हैं। सपा अध्यक्ष ने किसानों के साथ गेहूं और चावल हाथ में लेकर किसान संकल्प की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह संकल्प किसानों के साथ अत्याचार करने वालों को सत्ता से बेदखल कनरे के लिए है। सपा हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रही है।
आरोप लगाया कि भाजपा ने आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसानों पर जीप चढ़ाने कर जान लेने का काम किया है। इस घटना में जिन किसानों की जान गई है, सपा की सरकार बनने पर उनके परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। किसान आंदोलन के समय दर्ज हुए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इसी तरह 300 यूनिट बिजली और सिंचाई मुफ्त की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जानवरों की रखवाली में करोड़ों रुपया खर्च किया, लेकिन इससे किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ। जानवर किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो दिन सभी विधायकों को जगाया और रातदिन सदन चलाया। इसमें भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया।
राधा मोहन के लिए खुला है विकल्प
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाइयों के लिए सपा के दरवाजे बंद हो चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने राधा मोहन दास अग्रवाल चुनाव लड़ना चाहेंगे तो तत्काल टिकट देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राधा मोहन का लगातार अपमान किया है। अब उनका टिकट भी काट दिया। अपर्णा बिष्ट के सवाल पर कहा कि भाजपा को हमारे परिवार की ज्यादा चिंता है। यह खुशी की बात है। लखीमपुर खीरी से आए तेजिंदर बिग के चुनाव में उतरने के सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनका भी सम्मान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts