सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट------
भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है- राम सिंह यादव
सरधना (मेरठ)। बृहस्पतिवार को सरधना के पूर्व चैयरमैन निज़ाम अंसारी के आवास पर सपा मज़दूर सभा प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह यादव आए। जिन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की भाजपा सरकार के गलत फैसलों से अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई है। मजदूरों को मिलने वाली साइकिल, व आर्थिक पेंशन योजना जो मौजूदा समय में बंद हो गई थी पुनः सरकार आने पर चालू करवाई जायेगी। नोटबंदी में लोगों को अपने पैसों के लिए लाठियां खानी पड़ी। अपमानित होना पड़ा। लोगों की जानें चली गई। देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैली। नोटबंदी करते समय भाजपा सरकार ने भरोसा दिलाया था, कि काला धन आएगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा। बीजेपी सरकार बताए कि काला धन लेकर कौन चला गया? भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि नोटबंदी के क्या फायदे हुए? भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को नष्ट कर दिया है। पांच साल में प्रदेश को पीछे धकेल दिया। आज किसान व्यापारी, नौजवान, छात्र आत्महत्या करने पर विवष है।
भाजपा की डबल इंजन की सरकार केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और लखीमपुर की सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी सरकार अपने लोगों को बचाने और विरोधियों को फंसाने के लिए एसआईटी बनाती है। किसे फंसाना है और किसे बचाना है। भाजपा प्रोपगंडा की मास्टर है। एक झूठ ऊपर से बोला जाता है और वही नीचे तक चलता है। उसकी भेदभाव और नफरत की राजनीति से सभी लोग नाराज हैं। भाजपा सरकार में किसानों के धान की लूट हो रही है। समाजवादी साइकिल ही अब उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।
आज हर वर्ग भाजपा से परेशान है। उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए थे। उत्तर प्रदेश सरकार पर आज किसी को भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री जी को अपना काम बताना चाहिए। यह सरकार अभी तक समाजवादी सरकार के कार्यों का ही उद्घाटन कर रही है। कुशीनगर का एयरपोर्ट समाजवादी सरकार में दिए गए बजट से बना है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार ने शुरू कराया था। मेट्रो भी सपा सरकार में ही चली। 2022 में बदलाव होना तय है। वही निज़ाम अंसारी पूर्व चेयरमैन ने राम सिंह यादव को भरोसा दिलाया की ज़िले का एक एक सपा कार्यकर्ता जी जान से पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है, ओर समाजवादी पार्टी 350 प्लस सीट ला कर पुनः प्रदेश में विकाश की साईकिल चलाएंगे। ओर अखिलेश यादवजी मुखमंत्री बन कर पर्देश को पुनः विकाश की ओर लेकर जायेंगे। जनता अब सब समझ चुकी है। प्रदेश में बदलाव निश्चित है। इस मौके पर सैयद मुमताज अली, नौशाद चौहान पर्देश सचिव, चौ चंद्रपाल, आगा मोहम्मद अली शाह, मंजूर मलिक, सलीम अंसारी, शाहवेज अंसारी, शाहबाज, शाहिद, इकराम, डा सोनू, रियाजुद्दीन, एडवोकेट रविंद्र, रिंकू,अफजाल मालिक, अरशद, अज़ीम सैफी, डॉक्टर सोहनवीर, मोहन, आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment