सोशल मीडिया प्लेटफार्म कू (Koo) पर मप्र सरकार ने शिक्षा पर हो बल, सुरक्षित हो कल शीर्षक के साथ जनता से सुझाव मांगने के लिए लिए आग्रह किया
मप्र के बजट में इस बार शिक्षा को प्राथमिकता, जनता से सुझाव मांग रही शिवराज सरकार*
By News Prahari -
भोपाल। मध्य प्रदेश का बजट तैयार करने के लिए सरकार ने अब आमजन के सुझाव भी मांगे हैं। प्रयास यही है कि बजट सभी के लिए बेहतर हो, हर वर्ग का ध्यान रखा जाए। हालांकि सरकार विशेषज्ञों की राय भी ले रही है, विभागीय स्तर पर भी मंथन चल रहा है। लेकिन सरकार का यह भी मानना है कि जनता से बड़ा विशेषज्ञ कोई नहीं है। इसी को देखते हुए सरकार यह कवायद कर रही है। कोरोना संकट के कारण स्कूल-कॉलेज बंद होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इसके लिए सरकार बजट में विशेष प्रवधान करने की तैयारी में है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म कू (Koo) पर मप्र सरकार ने शिक्षा पर हो बल, सुरक्षित हो कल शीर्षक से एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि शिक्षित बच्चे ही भविष्य में देश-प्रदेश की उन्नति का आधार बनेंगे। उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए बजट में योजनाएं बनाना भी जरूरी है। इसके लिए #MPMyGov पर आप भी दें सुझाव और करें बजट निर्माण में भागीदारी।अपने सुझाव साझा करें :- https://mp.mygov.in/group-issue/suggest-mp-budget-2022/
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment