मेरठ। सरधना के सलावा गांव क्षेत्र में कल रविवार को खेल विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आज आ रही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यक्रम रद हो गया है। अब राज्यपाल लखनऊ से सीधे कल यानि रविवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राजभवन ने फोन कर यह जानकारी दी है।
आज पहुंचना था गेस्‍ट हाउस
कल रविवार को सलावा नहर के पास खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आने का कार्यक्रम है। इसी के मद्देनजर आज शनिवार शाम 4:00 बजे तक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में पहुंचना था,जहां वह रात्रि विश्राम के बाद कल रविवार को कार्यक्रम में शामिल होती। मगर निजी कार्यों की वजह से राज्यपाल का आज मेरठ आने का प्रोग्राम एकाएक रद हो गया है। राजभवन के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय आने के कार्यक्रम के रद होने की जानकारी कुलपति को दी। है।
राज्यपाल पहली बार विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रात को ठहरती, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्यपाल के स्वागत को तैयारियां कर रखी थी। साज सज्जा से लेकर साफ सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की हुई थी। वही कुलपति ने अलग अलग टीम बनाकर सभी प्रशासनिक अधिकारी और अधिष्ठाता को जिम्मेदारियां भी सौंप दी थी। मगर राज्यपाल के आज नहीं आने से सभी मायूस है।
x

No comments:

Post a Comment

Popular Posts