रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी पाबंदी

लखनऊ।देश के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण केबढ़ने के साथ ही नए वेरिएंट ओमिक्रोन के गति पकड़नेपर उत्तर प्रदेश सरकार ने बचाव का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार रात से कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा। आज रात 11 बजे पाबंदी शुरू होगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव का निर्देश दिया है। इसी क्रम में रात 11 से सुबह पांच बजे तक कोरोना नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसमें भी आवश्यक सेवाओं तथा औद्योगिक इकाइयों को छूट रहेगी। कोविड प्रोटोकाल भी लागू किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार से बंद स्थानों में विवाह या किसी अन्य शादी समारोह में एक समय में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने प्रदेश में शनिवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने के बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts