परीक्षितगढ़ नगर में कांग्रेस के संभावित भावी प्रत्याशी आसाराम व समर्थकों ने नगर के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई इस अवसर पर कांग्रेस नेता आसाराम ने लोगों से जन संपर्क करते हुए भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पार्टी की कल्याणकारी योजनाएं बताकर  लोगों को देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए समझाया। उन्होंने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा जारी घोषणा पत्र में महिलाओं को सर्वाधिक आरक्षण देना व किसानों का कर्जा माफ करना बिजली के बिल का दाम आधे करना धान  गन्ने की सही कीमत देना है। इसलिए देश हित में कांग्रेस की सरकार बनाकर देश को सुरक्षित हाथों में सौंपे। इस अवसर पर कांग्रेस मानव अधिकार चेयरमैन तेजपाल डाबका , ब्लॉक अध्यक्ष संदीप चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य प्रकाश गौतम विमल सैनी जयप्रकाश नूर मोहम्मद कलवा जाहिद आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts