मेरठ।  जीरो माइल स्टोन स्थित एसजीएम गार्डन बेगम पुल पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला सम्मेलन कार्येक्रम का आयोजित किया गया, जिसमें 5000 महिला सम्मिलित शिरकत की। 

 कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति नवल  और विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग के द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गयी। गुरुकुल के बच्चों द्वारा ओम उच्चारण के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम में प्रभारी ममता मित्तल भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी महानगर कोषाध्यक्ष रुचि गर्ग के द्वारा श्रीजी नृत्य नाटिका की। संचालिका अनुराधा शर्मा के बच्चों द्वारा कथक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित बहनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा करुणा योद्धा महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी उदिता त्यागी , क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजू वारियर , महिला जिला अध्यक्ष मंजू सेठी ,महामंत्री डॉली गुप्ता और नुपुर जोहरी , महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ,महानगर  महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी  ,महेश बाली , जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा , गौ रक्षा संघ की तान्या वर्मा  के साथ-साथ पूरी महिला महानगर कार्यकारिणी हमने मंडल अध्यक्षंों सहित उपस्थित रही।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts