मेरठ। कृषि कानूनों के विरोध में और एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर एक वर्ष से अधिक समय तक चले किसान आंदोलन के स्थगित होने के बाद अब मेरठ और आसपास के किसान अब घर पहुंचने लगे हैं। ट्रैक्टर-ट्राली पर तिरंगा लहराते हुए किसान अपने घरों में पहुंचे तो परिजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
कृषि कानूनों की सरकार द्वारा वापस लेने के साथ अन्य मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद किसान वापस घर लौटने लगे हैं। किसान संगठनों ने भी सरकार के नम्र रुख के चलते आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है और दिल्ली बॉर्डर से अपने तंबू हटाने के साथ धरने पर जमे किसान घर वापसी के लिए चल दिये। किसान झूमता नाचता गाता खुशी से अपने घरों को लौट रहा है। रविवार की सुबह खुशी में झूमते हुए दौराला के किसान भी अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर वापस घर लौटे। इस दौरान हाईवे पर किसानों ने राकेश टिकैत जिंदाबाद, जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने बॉर्डर से किसानों के घर लौटने के साथ ही जल्द ही टोल प्लाजा से भी धरना रत किसानों के घर वापसी करने की बात कही।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts