सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट---              

सरधना (मेरठ) सरधना विधानसभा क्षेत्र के सलावा में प्रधानमंत्री के आगमन से 1 दिन पूर्व  एक जनवरी नव वर्ष को दीपावली की तरह मनाए जाने वाले जश्न की तैयारी में जुटे सरधना विधायक संगीत सोम ने गुरुवार को सरधना   तहसील रोड स्थित अपने कार्यालय से गुरुवार को 10 लाख मिट्टी के दीयों का वितरण किया। इस दौरान संगीत सोम ने बताया क्षेत्र के लोग 10 लाख दीपक जलाकर खुशी मनाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर आज सरधना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव व प्रत्येक नगर में घर-घर तक दीपक भिजवाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है यह 1000000 दीप प्रजापति समाज ने एक सौगात के रूप में निशुल्क भेंट किए हैं। संगीत सोम ने 10 लाख मिट्टी के दिए भेंट करने वाले प्रजापति समाज के लोगों का आभार जताया। सरधना विधानसभा विधायक संगीत सिंह सोम  ने बताया  कि प्रधानमंत्री सरधना विधानसभा क्षेत्र के सलावा में 2 जनवरी को  मेजर ध्यानचंद खेल विश्व विद्यालय की नींव रखेंगे। इस शिलान्यास कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के 5 लाख दिए देहात क्षेत्र तथा 5 लाख दिए शहरी क्षेत्र में जलाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा।  जिसकी खुशी में 1 जनवरी को रात्रि 8:00 बजे प्रत्येक गांव और  नगर में दीए जलाकर अपनी खुशी का इजहार करेंगे । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts