उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा का कमल शक्ति संवाद नौ देवी नौ शक्ति का आयोजन    

 अनीता राणा को मिला सम्मान 
कुमार अशोक
 मेरठ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में कमल शक्ति संवाद  कार्यक्रम का आयोजन गंगानगर स्थित आई आई एम टी विश्वविद्यालय में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि दीप्ति रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा दीप्ति रावत और विशेष अतिथि राज्य सभा सांसद गीता शाक्य रही। मुख्य अतिथि दीप्ति रावत और गीता शाक्य द्वारा जनहित फाउंडेशन की निर्देशिका अनीता राणा व सहारनपुर  महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने स्वागत एवं अभिनंदन किया मुख्य अतिथि ने महिलाओ और बच्चो के लिए अनीता राणा के द्वारा किए जानें वाले कार्यों की सराहना की ।इस कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्र से नौ महिलाओ को सम्मानित किया गया । अनीता राणा ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली टीम का आभार जताया जिस तरह जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली महिलाओं को उन्होंने सम्मानित किया है। सम्मेलन में सहारनपुर महिला मोर्चा की सैकड़ो प्रबुद्ध बहने सम्मलित हुए इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष शिखा कश्यप मंत्री विनीता चौहान, प्रवीण चोधरी मण्डल अध्यक्ष किरन वर्मा, दुर्गा सागर  राज गुर्जर  कविता व रेखा  आदि बहने सम्मलित हुई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts