हरिद्वार 7 नवंबर।  महानगर कांग्रेस ने रविवार को बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। मध्य हरिद्वार स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जमा होकर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसी मध्य हरिद्वार स्थित खन्नानगर कालोनी के बाहर एकत्र हुए। खन्ना नगर के बाहर पेट्रोल पंप के निकट जमा कांग्रेसी मानव श्रृंखला बनाकर सड़क के एक ओर खड़े हो गए। इस दौरान कांग्रेस जनों ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों से खफा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा में जरूर देगी। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। पेट्रोल-डीजल की हाल ही में कम हुई कीमतों पर उन्होंने कहा कि यह कम हुई कीमत ऊंट के मुंह में जीरा जैसी साबित हो रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने हिन्दू, मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम किया है। लेकिन जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, अंजु द्विवेदी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद उदयवीर सिंह, पार्षद मेहरबान खान, अनिल भास्कर, अलोक शर्मा, अनिल भास्कर, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ. दिनेश पुंडीर, धर्मपाल ठेकेदार, रवीश भटीजा, ब्रजमोहन बर्थवाल, विशाल राठौर, बलराम राठौर, महेंद्र प्रताप राणा, जेपी सिंह, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts