गाजियाबाद। मां अन्नपूर्णा की रथयात्रा का कवि नगर मंडल महामंत्री हेमलता चौधरी के नेतृत्व में उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
रथयात्रा के गाजियाबाद में पहुंचते ही लोगों में उत्साह भर गया। कविनगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा में उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष दिनेश कुमार सैन, वार्ड मंत्री आकाश सेन और संस्कृति प्रकोष्ठ की संयोजिका रेनू गोस्वामी और रेनू यादव समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे और माता अन्नपूर्णा की रथयात्रा में शामिल हुए।
इस मौके पर कवि नगर मंडल के सभी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर और मंडल प्रभारी उदिता त्यागी भी मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts