कंपनी के कार्यरत कर्मचारियों को थाने में बुलाकर की गयी पूछताछ
 मेरठ। बुधवार को लालकुर्ती स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक  के पास गोदरेज डीलर हर्षगोयल  के साथ हुई लूट के मामले में  थाना पुलिस हर एंगल से जांच पडताल  करने मेंजुटी है। गुरूवार को पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों को थाने में  तलब कर अलग अलग पूछताछ की। इस दौरान उनके मोबाईल चैक किये गये। सभी की घटना के समय लोकेशन पूछी गयी। फिलहाल अभी बदमाशों को पता नहीं चल पाया है।
 बता दें स्वामी पाडा निवासी हर्ष गोयल जो गोदरेज  कंपनी  के डीलरहै। वहं लालकुर्ती स्थित  जम्मू  एंड कश्मीर में  स्कूटी से तीन  लाख रूपये जमा  कराने के  लिये जा रहे  थे। जैैसे ही वह बैंक  के बाहर पहुुंचे तभी हथियारों से लैस तीन युवकों ने तंमचा  दिखाता  हुए नोटो से भरे थ्ैाला  छिनने का प्रयास किया विरोध करने पर एक बदमाश  ने  लोहे रोड मारकर कर घायल  कर दिया  था। सिर में रॉड लगने के  बाद भी हर्ष रूपये को बचाने के लिये  बदमाशो से लडता रहा। लेकिन इसके बाद भी बदमाश  तीन लाख रूपये लेकर फरार हो गये।
घटना के बाद पुलिस ने बैंक  के आसपास के लोगो से पूछताछ करके  बदमाशों केहुलिया लिया। वहा  आसपास लगे  सीसीटीवी कैमरों  की फूटेज  देखी। इस सिलसिले में व्यापारी का एक प्रतिनिधि मंडल भी पुलिस अधिकारियों  से  मिला था।  जिन्होने काफी रोष प्रकट  किया। गुरूवार को पुलिस ने गोदरेज कंपनी के  कर्मारियों को थाने में बुला कर गहन पूछताछ की।
वही इस मामले मेंएसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है। पुलिस अपने स्तर से लूट की घटना को खोलने का प्रयासरत  है। हर पहलू से जांच पडताल की जा रही है। कोई निर्दोष न फंसे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts