मेरठ। थाना नौँचदी क्षेत्र के सैक्टर चार शास्त्री नगर में  टॉफ कंपनी में मार्केटिंग  एग्जीक्यूटिव ने बीती रात को फंासी लगा कर मौत को गले लगा लिया। उस समय पत्नि मायका  गयी हुई था। घटना का पता सुबह के समय परिजनों को चला। मौके पर पहुंची पुलिस शव केा पोस्र्टमार्टम के लिये भेज  कर जांच पडताल में  जुटी है। शुरूआती जांच यह पता चला है मृतक  के अपनी पत्नि से लडाई झगडा होता  रहता था।
नितिन शर्मा शास्त्रीनगर के सेैक्टर चार में  किराये  के मकान में रहता था। वह टॉफी कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव था। बुधवार को उसकी पत्नि आयुषी अपने चार के  बेटे व डेढ माह  की बेटी के साथ प्रीत  विहार अपने मायके  गयी हुई  थी। आयुषी की बीताी रात को नितिन से फोन पर बात हुई थी। गुरूवार की सुबह  आयुषी ने नितिन के मोबाईल पर फोन किया तो उसका फोन रिसीव न होने पर किसी आशंका के चलते वह आनन फानन में  अपने शास्त्री नगर स्थित सैक्टर के  मकान में पहुंची। खिडकी से कमरे  का  सीन देखकर उसके पैरो तले  जमीन सिखक  गयी। नितिन का शव पंखे से झूल रहा था। आयुषी की चीख निकलता देख  आसापास के लोग  एकत्र हो गये। घटना की जानकारी थाना  पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी प्रकार नीचे उतारा। पत्नि ने बताया पति का किसी कोई विवाद नहीं था। रात के समय उसकी पति से अच्छी प्रकार से बात हुई थी। उन्होने फोन काटते समय गुड नाईट  कहा था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली किसी प्रकार का सोसाईड नोट  नहीं मिला। वही जांच में यह  निकलकर सामने आयी है। आयुषी की अपनी परतापुर निवासी सास से  आये  दिन किसी बात  को लेकर अनबन रहती थी। फिलहाल पुलिस जांच पडताल करने में जुटी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts