कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत 

छतारी : शुक्रवार को छतारी पहासू मार्ग स्थित अनाज मंडी के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मंत्री का  पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया है। गांव चौगानपुर में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान के  कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पश्चिमी उत्तर-प्रदेश पहुंचे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। 

छतारी क्षेत्र के गांव चौगानपुर में शुक्रवार को भाजपा सदस्यता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश आशीष वत्स ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स ने  भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उसी दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा बार किया है। इस मौके पर मुकेश गुप्ता, भाजपा नेता लवलेश उर्फ बंटी शर्मा, शंकर सिंह, प्रवेश, देवीराम, सत्य प्रकाश, राजेंद्र, ललित राघव, जुगेंद्र बघेल, राकेश, हरपाल फौजी, सोनपाल सिंह सहित दर्जनों मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts