अमित जानी ने दिखाई झंडी

 सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी द्वारा पूर्व घोषित निःशुल्क वेष्णो देवी यात्रा का शुभारंभ करते हुए आज पहला जथ्था रवाना किया गया। नानू नहर के पुल से सैकड़ों यात्रियों से भरी बसों को झंडी दिखाते हुए अमित जानी ने बताया कि  यात्रा अक्टूबर2022 तक चलेगी। शारदीय नवरात्रि तक एक साल में लगभग 1 लाख लोगों को निःशुल्क वेष्णो देवी यात्रा पर ले जाने का प्लान है अमित जानी ने बताया कि एक बूढ़ी महिला ने उनको कॉल करके कहा था कि बेटा उनकी माता वेष्णो देवी जाने की इच्छा है,वो जीवन मे आर्थिक तंगी के कारण देवी के दरबार जाने की कई कोशिश के बाद भी नही जा सकी हैं।अमित जानी ने कहा कि इसीलिए उन्होंने निर्णय लिया कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के हिन्दू और मुस्लिमों को साल में कई धार्मिक यात्रा करवाऊंगा। अमित जानी ने जानकारी दी कि लोगों को अजमेर शरीफ , वृंदावन,रामलला से लेकर शाकम्बरी देवी तक की धार्मिक यात्रा निःशुल्क करवाई जायेगी। अमित जानी ने बताया कि अगला जत्था दिसंबर में रवाना होगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts