मेरठ। जनपद में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी तीन साल से शादी का झांसा देकर आबरू लूटता रहा। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी—एसटी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।



 जागृति विहार निवासी एक शिक्षिका पल्लवपुरम फेज-टू में रहती है। वह वर्तमान में मुजफ्फरनगर के शाहपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक प्राइमरी स्कूल में टीचर है। इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका के पति की वर्ष 2013 में मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद जागृति विहार स्थित उनके आवास पर अमरोहा निवासी गौरव चौधरी किराए के मकान पर रहता था। इस बीच दोनों में बातचीत होने लगी और कुछ ही दिनों में दोनों काफी नजदीक आ गए। जिसके बाद युवक शिक्षिका के पल्लवपुरम स्थित मकान पर रहने लगा। जिसके बाद अब शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गौरव तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इसके साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसे कई बार जान से मारने का भी प्रयास किया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।



जिसके चलते देर रात पीड़ित शिक्षिका ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी अवनीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आरोपी गौरव चौधरी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, जानलेवा हमला और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts