मेरठ। लिसाड़ी गेट की विकासपुरी कॉलोनी में मकान को लेकर हुए विवाद में महिला को तेल डालकर आग लगा दी गई। जली हुई हालत में महिला थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। महिला की ओर से जेठ पर आरोप लगाकर तहरीर दी गई है।

          विकासपुरी निवासी मुमताज उर्फ भोलू का अपने भाई आरिफ के साथ मकान को लेकर विवाद चल रहा है। भोलू की पत्नी नौरीन शुक्रवार को घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी विवाद में मकान पर पहुंचकर उनके जेठ आरिफ ने तेल डालकर उन्हें जला दिया। मोहल्ले के लोगों ने बचाव कराया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। जली हुई हालत में महिला खुद ही थाने पहुंची और पुलिस को प्रकरण बताया। इसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। महिला की ओर से आरिफ के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि शिकायत मिली है और महिला ने जेठ पर जलाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts