हरिद्वार 5 अक्टूबर।गाय स्वामी मुकेश गिरी निवासी गोविंदपुरी राजीव नगर ज्वालापुर हरिद्वार की जर्सी गाय 17/10/21 को बरसात में खुलकर कहीं चली गई थी। देर रात तक गाय के घर ना पहुंचने पर गाय स्वामी और उसके परिवार वाले बहुत परेशान हो गए। गाय का दूध बेचकर गुजारा करने वाले मुकेश गिरी गोस्वामी गाय की तलाश में लग गए लेकिन इसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। बहुत तलाश करने के बाद भी जब गाय नहीं मिली तो गाय को ढूंढ लाने के लिए गाय स्वामी द्वारा चेतक 15 के सिपाही कांस्टेबल देवेंद्र सिंह की मदद ली गई। उत्तराखंड पुलिस के होनहार एवं कर्तव्यनिष्ठ सिपाही देवेंद्र सिंह द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई और परेशान गाय स्वामी की गाय घूमने के लिए तुरंत खोजबीन शुरू की गई। गाय ढूंढने के लिए कांस्टेबल देवेंद्र सिंह द्वारा सीसीटीवी कैमरे की सहायता ली गई। जब कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरा की मदद से गाय की खोजबीन शुरू की तो उन्होंने पाया की गाय को एक छोटे हाथी द्वारा ले जाया गया है जिसका नंबर यूके 08 CB 0526 था। वाहन मालिक का पता कर गाय के बारे में पूछताछ की गई तो वाहन मालिक द्वारा बताया गया की लावारिस गाय समझकर गौ रक्षक दल के सदस्य कुंदन मिश्रा निवासी कृष्णा नगर कनखल और उसके साथी पंडित विष्णु शर्मा निवासी सीतापुर ज्वालापुर के द्वारा गाय को गौशाला सीतापुर फाटक के पास छोड़ आए थे। आज दीपावली के दिन चेतक सिपाही कांस्टेबल देवेंद्र सिंह के द्वारा सकुशल गाय को उसके मालिक मुकेश गिरी गोसाई को दिलवा दी गई । गाय पाकर गाय स्वामी और उसके परिवार वाले बहुत खुश हुए और रोते रोते खुशी से उनके आंसू निकल आए। गाय स्वामी के द्वारा उत्तराखंड पुलिस के सिपाही देवेंद्र सिंह और ज्वालापुर पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts